बीकानेर

छोटा रानीसर बास निवासी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बीकानेर । शहर में आत्महत्या के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। आज युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर प्राप्त हुई है। घटना गंगाशहर थाना क्षेत्र के छोटा रानीसर बास की है। जानकारी के अनुसार भादला निवासी हाल छोटा रानीसर निवासी सतुराम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और शव को पीबीएम मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.