बीकानेर

नाबालिग बालिका से सामूहिक दुष्कर्म की शर्मसार घटना,मामला दर्ज

नाबालिग बालिका से सामूहिक दुष्कर्म की शर्मसार घटना,मामला दर्ज

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मशार करने वाली घटना घटी। एक 13 वर्षीय नाबालिग बालिका को तीन युवकों ने घर से उठाकर दूर ग्राम पंचायत की चारदीवारी में ले गए और वहां सामूहिक दुष्कर्म किया। यह घटना तब की बताई जा रही है जब पीड़िता के परिजन देशनोक गए हुए थे और वह घर में अकेली थी।

पीड़िता के पिता ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में तीन आरोपियों – भागीरथ, पूनमचंद और रमेश के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप है कि तीनों युवक नाबालिग को रात्रि के समय घर से उठाकर ले गए थे और वारदात को अंजाम दिया। यह मामला सामूहिक दुष्कर्म का होने की वजह से सीओ निकेत पारीक इसकी जांच करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.