बीकानेर

ट्रेक्टर के नीचे दबकर सिर में गंभीर चोट लगने से हुई मौत,मामला दर्ज

ट्रेक्टर के नीचे दबकर सिर में गंभीर चोट लगने से हुई मौत,मामला दर्ज

बीकानेर। अचानक ट्रेक्टर के ब्रेक लगाने से व्यक्ति के नीचे गिरने और मौत हो जाने की खबर प्राप्त हुई है। घटना बीछवाल थाना क्षेत्र के भैरूजी मंदिर के सामने इन्द्रा कॉलोनी में 20 नवम्बर की शाम की बताई जा रही है। इस सम्बंध में किसनाराम ने महावीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ट्रेक्टर चला रहा था और गिद्दाराम साथ में बैठा था। इसी दौरान अचानक आरोपित ने ब्रेक लगाए और गिद्दाराम गिर गया और ट्रेक्टर के नीचे आ जाने से सिर में गंभीर चोटें आयी। जिसके चलते उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.