
कलेक्टर साहिबा जरा गौर फरमाएं…
बदबूदार पानी पीने को मजबूर इस क्षेत्र के निवासी,नहीं कर रहे सुनवाई जलदाय विभाग के अधिकारी
बीकानेर। जीवन का पर्याय पानी अब अपने साथ बीमारियां को भी ढोने लगा है। बीकानेर जिले के वार्ड नंबर 24 और 45 के स्थानीय निवासी बदबूदार दूषित पानी पीने को मजबूर है। जनता प्याऊ, छोटा रानीसर बास, करबला के पास स्थानीय लोगों के घरों में पिछले काफी महीनों से दूषित पानी आने की शिकायत जलदाय विभाग और उनके अधिकारियों को दर्ज करवाई गई परंतु स्थिति जस की तस बनी पड़ी है। लोगों को पीने के पानी के लिए यहां वहां भटकना पड़ रहा है। लोग शुद्ध पेयजल के लिए टैंकर मंगवाने को मजबूर होते जा रहे हैं। लोगों के घरों में इतना बदबूदार पानी आ रहा है कि पीना तो छोड़िए नहाना भी दूभर है।इस क्षेत्र में हैजा,टाइफाइड और डायरिया के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
डब्ल्यूएचओ का कहना है कि दूषित जल के सेवन से दर्जनों बीमारियां दस्तक देने लगती हैं।दूषित पेयजल पीने के सेवन से हैजा, टाइफायड, डायरिया, कुपोषण, कैंसर, बाल और पेट संबंधी बीमारियों से भी जिद्दोजहद करनी पड़ सकती है।
न जाने क्यों मौन बैठा है जलदाय विभाग…




