बीकानेर

शनिवार को होगा 75 वां विशाल नि:शुल्क इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा शिविर…पढ़ें ख़बर

शनिवार को होगा 75 वां विशाल नि:शुल्क इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा शिविर…पढ़ें ख़बर

बीकानेर। जांगिड़ संजीवन हॉस्पिटल एंड इलेक्ट्रोपैथी रिसर्च सेंटर एवं श्री शिवनारायण समाज सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में श्री कोलायत क्षेत्र में पहली बार विशाल नि:शुल्क इलेक्टोपैथी चिकित्सा शिविर का आयोजन दिनांक 11 जनवरी 2025 को किया जाएगा। शिविर में कोलायत के जाने माने चिकित्सक डॉक्टर एस बी जांगिड़, डॉ अरविन्द जांगिड़ सहित जयपुर के विशेषज्ञ डॉ सुनीता भी अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में नि:शुल्क परामर्श के साथ-साथ नि:शुल्क दवा का वितरण भी किया जाएगा। शिविर 11 जनवरी 2025 शनिवार सुबह 11:00 से 3:00 तक जांगिड़ संजीवन हॉस्पिटल एंड इलेक्ट्रोपैथी रिसर्च सेंटर, आदर्श कॉलोनी श्री कोलायत में आयोजित होगा।

इस अवसर पर शिविर के पोस्टर का विमोचन बीकानेर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया गया। विमोचन के इस कार्यक्रम में उपनिदेशक अभियोजन श्री भगवान सिंह राठौड़, अभियोजन अधिकारी श्री गजेंद्र सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री सौरभ तिवाडी, एसडीएम श्री रमेश देव, कोलायत तहसीलदार श्री पूनम कंवर,ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुनील जैन, कन्हैया लाल सांखी सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।

इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा परिषद,जयपुर की बीकानेर इकाई के जिला सचिव डॉ एस. बी.जांगिड़ ने बताया कि इलेक्टोपैथी चिकित्सा पद्धति एक हानि रहित चिकित्सा पद्धति है जिसमें पेड़ पौधों के अर्क से दवाइयां बनाई जाती है। इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा पद्धति के जनक काउंट सीजर मैटी के 216वें जन्म दिवस के उपलक्ष पर संपूर्ण राजस्थान में 216 निःशुल्क इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.