
कोर्ट के आदेशों की भी नहीं हुई पालना,पीने के पानी का तरसते सूरज विहार कॉलोनी के निवासी
बीकानेर। जिले के सुजानदेसर रोड स्थित सूरज विहार कॉलोनी जो की UIT से 90B अप्रूव्ड कॉलोनी होने के बाद भी यहां के स्थानीय निवासी खुद को ठगा महसूस कर रहे है। इस कॉलोनी को विकसित हुए 14-15 साल हो गए है फिर भी आज तक मूलभूत सुविधाओं का अभाव है । पीने का पानी जो की आमजन के लिए अतिआवश्यक है उसके लिए भी कोर्ट के आदेशों के बाद भी प्रशासन पल्ला झाड़ता नजर आ रहा है। कोर्ट का अन्तिम फैसला भी आ गया की कॉलोनी मे पीने के पानी की समुचित व्यस्था तुरंत प्रभाव से हो इसके बावजूद भी सुनवाई नही हो रही है।
कोर्ट ने BDA को 9,21,960 रु जलदाय विभाग को बाकी की राशि कोलोनाईजर द्वारा जलदाय विभाग को देने के लिए आदेश जारी किया था। इस आदेश के बाद भी BDA और कोलोनाईजर से स्थानीय निवासी ठगा महसूस कर रहा है। कॉलोनाइजर, BDA के अधिकारियो, PHED के अधिकारियो को, संभागीय आयुक्त, कलेक्टर सभी को लिखित मे सूचना और कोर्ट ऑर्डर की कॉपी भी दी, इन सब के बाबजूद सुनवाई नही हो रही है। कॉलोनी के निवासी टैंकर से पानी मंगवाने को मजबूर है।




