
जनता प्याऊ पर हुआ विधायक व्यास का भव्य स्वागत
बीकानेर,13 मार्च 2026। जिले के जनता प्याऊ क्षेत्र के स्थानीय निवासियों द्वारा बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। स्वागत समारोह के दौरान समाजसेवी श्री नत्थू गिरी ने विधायक को माला पहना कर अभिनंदन किया और क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए निवेदन किया की जनता प्याऊ से हरसोलाव तालाब तक की सड़क टूट चुकी है जिससे आए दिन वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही धूल के गुबार में श्वास लेना तक मुश्किल हो रहा है इसलिए वॉल टू वॉल सीसी रोड बनवाने का आग्रह किया जिससे आम जनता को आवागमन में सुविधा मिलेगी जिस पर संज्ञान लेते हुए विधायक व्यास ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द यह रोड बनवा कर इस समस्या का उचित समाधान करवाने का सतत प्रयास करूंगा। सभी मोहल्ले वासियों ने विधायक व्यास का आभार प्रकट किया। स्वागत समारोह में जगदीश गिरी, जगदीश मारू, गणेश सेवग़, गौतम गिरी, राकेश गिरी, इ.डॉ विक्रम पुरोहित, राहुल गिरी, योगेश गिरी, श्री मदन मारू, श्री मदन आचार्य, श्री मदन पंवार, श्री श्याम पंवार, सौरभ गिरी, श्री उमेश भारती, लाल जी पान वाले, मिलन भारती श्री हरि व्यास एवं अन्य मोहल्ले वासी इस भव्य कार्यक्रम के साक्षी बने।




