
टाइम्स ऑफ़ समाचार
बीकानेर। सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो लगाने का शौक बीकानेर के दो युवकों पर महंगा पड़ा।ऑपरेशन साइबर क्लीन के तहत पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने बताया कि किसमीदेसर निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है दोनों युवकों ने शौक-शौक में हथियार के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। आरोपियों को धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया गया।




