
टाइम्स ऑफ़ समाचार
बीकानेर,22 जुलाई। ग्लोबल वार्मिंग से पूरा विश्व पीड़ित है वहीं पौधे लगाकर ही हम मनुष्य जीवन, वातावरण एवं प्रकृति में सामंजस्य स्थापित कर सकते हैं पौधे हमें प्राणवायु के साथ-साथ शीतल छाया, फल , फूल ,लकड़ी इत्यादि सामग्री अनवरत रूप से वर्षों वर्षों तक देते रहते हैं इसलिए पौधारोपण की मुहिम को साकार रूप देने के लिए भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा 24 जुलाई,शनिवार को प्रातः 7:00 बजे पौधारोपण एवं श्रमदान भाजपा कार्यालय गांधीनगर में किया जाएगा। चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ. सिद्धार्थ असवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में चिकित्सा प्रकोष्ठ सहित पार्टी के गणमान्य लोग शामिल होंगे।




