मनोरंजन

टीवी सीरियल ‘भाभीजी घर पर हैं’ के मलखान का आकस्मिक निधन

टीवी सीरियल ‘भाभीजी घर पर हैं’ में मलखान का किरदार निभाने वाले एक्टर दीपेश भान का निधन हो गया है।

खबर के अनुसार, क्रिकेट खेलते हुए वो अचानक गिर पड़े, इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. शो में उनका किरदार काफी मजाकिया था और उन्हें खूब पसंद किया जाता था।

क्रिकेट खेलते हुए उनका निधन हो गया. हालांकि मौत के कारण का अभी पता नहीं चला है. भाभीजी घर पर हैं टीम ने बयान जारी कर कहा है कि हमारे दीपेश भान के आकस्मिक निधन से गहरा दुख और सदमा पहुंचा हैं. वो भाभीजी घर पर हैं के सबसे समर्पित अभिनेताओं में से एक थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.