बीकानेर

हैल्थ-वे इंटरनेशनल हॉस्पिटल के तत्वाधान में निःशुल्क शिविर का आयोजन हुआ संपन्न।

टाइम्स ऑफ़ समाचार

बीकानेर 24 जुलाई। हैल्थ-वे इंटरनेशनल हॉस्पिटल के तत्वाधान में बीकानेर जिले के लाली माई पार्क में नि:शुल्क शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, इस अवसर पर मेडिकल काँरडिनेटर (युवा समाजसेवी) रामकुमार ने बताया कि शिविर मे पूनम जोशी,वर्षा व्यास,ज्योति औझा ने सेवाएं प्रदान की। साथ ही समाजसेवी सुरेंद्र व्यास,पूर्व डिप्टी मेयर अशोक आचार्य ने सभी कार्यकर्ताओं का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।शिविर प्रभारी ने बताया कि कुल 75 रोगियों का चेकअप किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.