टाइम्स ऑफ़ समाचार
बीकानेर। आरटीई विद्यार्थियों के प्रवेश में आ रही दिक्कत के समाधान हेतु सेवा संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष कोडाराम भादू के नेतृत्व में शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा।आरटीई टाइम फ्रेम के अनुसार 20 जुलाई 2022 अंतिम तिथि तक 75 पर्सेंट सशुल्क विद्यार्थियों का प्रवेश पीएसपी पोर्टल पर नहीं कर पाने के कारण 25% निशुल्क आरटीई के विद्यार्थियों का प्रवेश अटक गया है। इससे प्रदेश में हजारों विद्यार्थी प्रवेश से वंचित रह जाएंगे वही गांव में नेट की कनेक्टिविटी का अभाव एवं वर्षा ऋतु में बिजली के प्रायः बाधित रहने की वजह से स्कूल संचालक समय पर यह कार्य नहीं कर पाए। अब स्कूल संचालकों के पास नॉन आरटीई के पर्याप्त संख्या में विद्यार्थी उपलब्ध है। राज्य सरकार द्वारा लॉटरी से प्रत्येक स्कूल को आवंटित किए गए विद्यार्थियों के अनुपात में छात्र संख्या है। आर.एन.पब्लिक स्कूल के निदेशक महेंद्र नेण ने बताया कि शिक्षा निदेशक महोदय से आग्रह किया कि एक बार आप इस डेट को आगे बढ़ाते हुए पोर्टल को पुनः शुरू किया जाए ताकि वंचित विद्यार्थियों का प्रवेश लाभ दिया जा सके।
निदेशक महोदय ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए उपनिदेशक आरटीई प्रभारी चंद्रकिरण को यह मामला भेज दिया गया एवं प्रभारी द्वारा डेट को आगे बढ़ाने का आश्वासन भी दिया गया है
प्रतिनिधिमंडल में जयपुर से लक्ष्मी नारायण चौधरी, चूरू से सत्यनारायण शर्मा, हनुमानगढ़ से गुरुदेव सिंह, सलीम खां इंदराज शर्मा, शकूर खान, नागौर से राजेश पुरोहित, सीकर से धर्मवीर जोशी, केशरदेव शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, अशोक खोड, महेंद्र नेण आदि शामिल रहे।




