करियर

गणितीय प्रश्नों को चुटकी में हल करना सीखें निःशुल्क शिविर ‘मैथ्स मेनिया’ में

बीकानेर। SSC का परम उद्देश्य विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास करना हैं। इसी को ध्यान रखते हुए SSC शुरू कर रहा ‘मैथ्स मेनिया’ । कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते निदेशक आनंद सर ने बताया कि ‘मैथ्स मेनिया’ एक तीन दिवसीय निःशुल्क कैम्प होगा। जिसमें मैथ्स गुरु गिरिराज किराड़ू गणितीय प्रश्नों को चुटकी में हल करना सिखाएंगे। आनंद सर ने बताया कि आर्ट्स लेने वाले अधिकतर विद्यार्थी मैथ्स से डरते है। उनके लिए गणित किसी दानव से कम नहीं होता। उनके इसी भय का शमन करने हेतु मेथ्स मेनिया की ये क्लास लगाई जा रही है। ये कक्षाएं 29/07/22 से 31/07/22 तक लगेगी। कार्यक्रम के अंतिम दिन एक क्विज भी रखी जाएगी। जिसमें प्रथम 3 को सम्मानित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.