बीकानेर

बीकानेर- सड़क हादसे में तीन की मौत

टाइम्स ऑफ समाचार

बीकानेर में बीती रात हुए हैं एक दर्दनाक सड़क हादसे में उदयरामसर निवासी तीन युवकों की मौत हो गई।घटना के बाद ट्रेलर चालक को नोखा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।तीनों मृतकों का शव पीबीएम अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उदयरामसर निवासी तीनों युवक बरसिंहसर स्थित खेत में काम करके वापस लौटते समय एक अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आ गए और उनकी तीनों की मौत हो गई।इतनी बड़ी दुर्घटना के बावजूद ट्रेलर चालक वहां से भाग निकला परंतु नोखा पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। राहगीरों ने गंगाशहर पुलिस को इसकी सूचना दी। गंगाशहर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीनों शव को पीबीएम मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.