करियर बीकानेर

हौसलों की उड़ान, चूरु जिले के बजरंग ने बनाया एयरक्राफ्ट- देखें वीडियो

चूरू। राजस्थान के चूरू जिले की रतनगढ़ तहसील के गांव दस्सूसर के ताराचंद कलवानिया के बेटे बजरंग ने एयरक्राफ्ट बनाकर सबको हैरत में डाल दिया है। 5वीं पास बजरंग ने 15 लाख रुपये खर्च करके एयरक्राफ्ट बनाया है।बजरंग राजलदेसर कस्बे में मोबाइल रिपेयर का काम करता है।देशी तकनीक से टू सीटर एयरक्राफ्ट तैयार कर दिया है। एयरक्राफ्ट में जीपीएस सिस्टम भी लगाया है। हालांकि अभी इस देशी एयरक्राफ्ट की उड़ान का टेस्ट होना बाकी है। बजरंग ने देशी एयरक्राफ्ट को उड़ाने के लिए जिला प्रशासन से अनुमति मांगी है।यह देसी एयरक्राफ्ट पेट्रोल से उड़ेगा।
बजरंग के मन में एयरक्राफ्ट बनाने का विचार कहां से आया, इसकी किस्सा भी मजेदार है। बजरंग के मुताबिक, “मैं एक दिन जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन देखने गया था लेकिन वहां पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने मुझे अंदर नहीं जाने दिया। मैं बहुत निराश हुआ. फिर मन में ठाना कि खुद ही एयरक्राफ्ट बनाकर उसे उड़ाऊंगा।”


6 साल लग गए एयरक्राफ्ट बनाने में अपने सपने को पूरा करने के लिए बजरंग ने अपने प्रोजेक्ट पर काम 2016 से शुरू किया।बजरंग की खुद की मोबाइल और कंप्यूटर रिपेयर की दुकान है। दुकान से जो भी कमाई हुई। उसे एयरक्राफ्ट बनाने में लगाता गया। अब यह एयरक्राफ्ट पूरी तरह से बनकर तैयार है। बस बजरंग को जिला कलक्टर से उड़ान के लिए अनुमति का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.