देश / विदेश

करंट लगने से 10 कांवड़ियों की मौत- पढ़ें खबर

पिकअप में पीछे रखे डीजे को चलाने के लिए चालू किया था जनरेटर।

पश्चिम बंगाल के कूच बिहार क्षेत्र में पिकअप में करंट आ जाने से 10 कांवडियों की मौत हो गई वही 16 झुलस गए। घायलों को इलाज के लिए जलपाईगुड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात मेखलीगंज थाना क्षेत्र के धारला ब्रिज पर 27 कांवड़िए पिकअप पर बैठकर जलपेश के शिव मंदिर में जल अर्पित करने जा रहे थे इसी दौरान जनरेटर के वायर में शार्ट सर्किट होने से पिकअप में करंट फैल गया। करंट का झटका लगते ही पिकअप ड्राइवर मौके से भाग निकला। सीताकुची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है।

हादसा इतना भयावह था कि 10 कावड़ियों की एक झटके में ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्थिति को समझने से पहले ही में हादसा घटित हो गया।घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.