बीकानेर

पवनपुरी स्थित शनि मंदिर में आयोजित हुआ भव्य जागरण

बीकानेर। सोमवार को पवनपुरी स्थित सूर्य पुत्र शनि भगवान मंदिर में भव्य विशाल जागरण का आयोजन किया गया।मन्दिर के पुजारी किशन भार्गव व कैलाश भार्गव ने बताया कि जागरण में दिल्ली से आए राजकुमार-रीना एण्ड ग्रुप ने अपनी विशेष प्रस्तुति दी।

इस जागरण के पावन अवसर पर शनि भगवान का तेल से अभिषेक किया गया एवम छप्पन भोग लगा कर महाआरती का आयोजन किया गया।जागरण में श्रदालुओं का जमावड़ा देर रात्रि तक रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.