बीकानेर

15 दिन बाद जिंदगी की जंग हार गया मजदूर।

बीकानेर । 33 केवी की अंडर ग्राउंड लाइन को पानी की पाइप लाइन समझकर तोड़ना एक मजदूर की मौत का कारण बना। 18 जुलाई को नोखा के कानपुरा बस्ती में 30 वर्षीय व्यक्ति ने पानी की पाइप लाइन की जगह 33kv बिजली की अंडर ग्राउंड लाइन पर गैंची चला दी जिससे वह करंट की चपेट मेंं आ गया और ज्यादा झुलसने के कारण उसे पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया जहां 15 दिन के जीवन संघर्ष के बाद वह जिंदगी की जंग हार गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह युवक की मौत होने पर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। मृतक के परिजन एवं रिश्तेदार नोखा से बीकानेर पहुंच रहे हैं मोर्चरी के आगे विरोध शुरू हो गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.