बीकानेर

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

बीकानेर, 3 अगस्त। अल्पसंख्यक समुदाय हेतु केन्द्रीय प्रवर्तित छात्रवृत्ति योजना अन्तर्गत वर्ष 2022-23 में अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों द्वारा पोस्ट मैट्रिक व मैरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति के ऑनलाईन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शहजाद अहमद ने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थी 31 अक्टूबर से पूर्व आवेदन कर सकते हैं तथा शिक्षण संस्था स्तर पर सत्यापन करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर है। सभी शिक्षण संस्थाऐं अपने स्तर पर प्राप्त आवेदन पत्रों की निर्धारित तिथि तक जाँच कर अग्रेषित करवाना सुनिश्चित करें। निर्धारित तिथि उपरान्त पोर्टल पर छात्रवृत्ति के फ्री ऑनलाइन आवेदन करने एवं आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी प्रक्रिया स्वतः बन्द हो जाऐगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.