बीकानेर

ट्रक की चपेट में आने से एक की मौत

बीकानेर। राह चलते व्यक्ति ट्रक की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा बीती रात को नाल थाना क्षेत्र स्थित कावनी रोड पर हुआ। जहां नोखा के दासनू गांव निवासी जीवराज सिंह पुत्र सुगन सिंह को पैदल चलते ट्रक ने कुचल दिया। जिससे जीवराज की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक यहां मजदूरी का काम करता था। बीतीरात को अपने परिजन के साथ पैदल-पैदल जा रहा था। इसी दौरान एक ट्रक ने टक्कर मारी दी। जिससे जीवरात उछलकर रोड पर गिरा। बाद में ट्रक का पहिया जीवरात के उपर से गुजर गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। वहीं ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.