बीकानेर

कोचिंग संस्था के बच्चे भी निकले तिरंगा लेकर हाथ मे- हर घर तिरंगा अभियान

टाइम्स ऑफ़ समाचार

बीकानेर। देश यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा-घर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज जय नारायण स्थित अल्फा मैटर्स कोचिंग संस्थान के विद्यार्थियों ने एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया । रैली में बड़ी संख्या में लड़कियां ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों से सम्पूर्ण क्षेत्र को देश भक्ति के माहौल में परिवर्तित कर दिया
विद्यार्थियों की तिरंगा रैली सेक्टर 1, 2 सेक्टर 4 व मूर्ति चोरोह होते हुए आदर्श विद्या मंदिर में विसर्जित हो गई।
घर-घर तिरंगा अभियान की इस रैली में आशीष बिस्सा, के साथ शहर अध्यक्ष भाजपा श्री अखिलेश प्रताप सिंह, चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ सिद्धार्थ असवाल ,वार्ड पार्षद श्री संजय गुप्ता मंडल के संयोजक अभय पारीक, महामंत्री श्री नरेंद्र सिंह आबडसर, आशीष बिस्सा, प्रवीण घई,विजय कपूर,चांद राठौड़ ,प्रिया राजवी, निशा पांडे, हिमांशु दाधीच, राजेंद्र जी गुप्ता शीशराम खिलेरी, सहित अनेक भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.