Featured बीकानेर

विकास की उम्मीद में टकटकी लगाए बैठे हैं कुबेर नगर निवासी

टाइम्स ऑफ़ समाचार,बीकानेर

बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के लेघा बाड़ी में बसे कुबेर नगर निवासी आज भी विकास की उम्मीद में टकटकी लगाए बैठे हैं लेकिन इनकी उम्मीद कब पूरी होगी यह कोई नहीं बता सकता।यहां चौबीसों घंटे मुख्य मार्ग पर नालो का पानी बहता रहता है जिससे पूरा मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है।अक्सर रात्रि अंधेरे में दुर्घटनाएं होती रहती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां के निवासियों ने प्रशासन को कई बार ज्ञापन भी दिया गया परंतु सिवाय आश्वासन के कुछ भी नहीं हुआ।बारिश के दिनों में पानी भर जाने से कई प्रकार की बीमारियां होने का खतरा भी बना रहता है ऐसे में मोहल्ला निवासी अपने आप को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं?

टाइम्स ऑफ़ समाचार के संवाददाता से मुलाकात में यहां की मोहल्ला विकास समिति के अध्यक्ष मक्खन लाल आचार्य ने बताया कि मोहल्ला वासियों ने यूआईटी एवं महापौर श्रीमती सुशीला कंवर से व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात करके मोहल्ले की समस्या के बारे में अवगत कराया गया जिस पर संज्ञान लेते हुए महापौर साहिबा ने मौके का मुआयना भी किया परंतु हालात जस के तस है। आए दिन यहां मुख्य मार्ग पर दुर्घटनाएं होती रहती है परंतु कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। मजबूरन यहां के निवासियों को कीचड़ में से गुजरना पड़ता है जिससे वे कई बार चोटिल भी हो चुके हैं परंतु प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है, ऐसे में यहां के निवासी जाए तो जाए कहांँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.