बीकानेर

निजी स्कूल संचालक के साथ पुलिस ने की मारपीट

बीकानेर। गंगाशहर पुलिस द्वारा निजी स्कूल संचालक के साथ उसके घर पर मारपीट एवं जबरदस्ती थाने ले जाने की घटना सामने आई है।बीच-बचाव करने आए भाई के साथ भी मारपीट का मामला सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगाशहर स्थित शांति इंग्लिश एकेडमी में पढ़ने वाली दो लड़कियों के पिता आज टीसी लेने विद्यालय पहुंचे तब संचालक द्वारा मोहर्रम की छुट्टी होने की वजह से उन्हें बुधवार को बुलाया गया। ऐसे में परिजन हाथों हाथ टीसी की मांग करने लगे एवं स्कूल प्रशासन द्वारा मना करने पर वह थाने में शिकायत लेकर पहुंच गया। शिकायत के बाद एएसआई एवं दो पुलिसकर्मी स्कूल पहुंच गए एवं संचालक को थाने चलने का कहा। कारण पूछने पर स्कूल संचालक के साथ मारपीट की और गाड़ी में डालकर थाने ले गए।

प्राइवेट स्कूलों के संगठन द्वारा गंगाशहर में आज शाम आपातकालीन मीटिंग रखी गई है जिसमें आंदोलन की घोषणा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.