
बीकानेर 13 अगस्त। हर-घर तिरंगा अभियान के तहत करमीसर स्थित आर. एन. पब्लिक स्कूल के तत्वाधान में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।रैली में शाला के सैकड़ों विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने भाग लिया। सुबह जहाँ हल्की बारिश हो रही थी वही बच्चों के जोश को देख कर बादलों ने भी अपना रुख मोड़ लिया। भारत माता के जयकारों से करमीसर गांव गूंज उठा।
शाला निदेशक महेंद्र नैण ने बताया कि जिस तिरंगे की शान के लिए सैकड़ों क्रांतिकारियों ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए उनकी शहादत को भुलाया नहीं जा सकता। अभिभावक मांगीलाल हुड्डा ने तिरंगा रैली का स्वागत किया। रैली के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में घर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज निःशुल्क वितरित किए गए। तिरंगा रैली में शाला प्रधान मेघाराम भुंवाल, राजेश पुरोहित,प्रियंका पुरोहित,श्रवण कुमावत, मोनिका राजपुरोहित,उषा कच्छावा,श्यामा स्वामी,योगिता सुथार आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।




