बीकानेर

गंगाशहर स्थित आदर्श विद्या मंदिर मे आज तिरंगा यात्रा का आयोजन

बीकानेर,13 अगस्त। गंगाशहर स्थित आदर्श विद्या मंदिर मे आज तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। यात्रा का प्रारम्भ जिला संस्कार केंद्र प्रमुख श्री रामसुख जी ने तिरंगा दिखा कर किया।
इस यात्रा मे विद्यालय के सभी भैया बहिनों आचार्यों ने उत्साह से भाग लिया । यात्रा चौधरी कॉलोनी, मैन रोड, शिवा बस्ती से होते पुन: विद्यालय पहुंची। रास्ते मे शहर के अनेक लोगों ने जगह जगह पर पुष्प वर्षा कर भैया बहिनों का उत्साह बनाया ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष डागा, मधुबाला शर्मा, सुनीता डागा, सुमन शर्मा, एवं सभी आचार्य आचार्या उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.