बीकानेर

उस्ता कॉलोनी में मनाया गया स्वाधीनता दिवस का अमृत महोत्सव

बीकानेर,15 अगस्त। आज समस्त भारतवासी अपने स्वाधीनता दिवस की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।आजादी के इस अमृत महोत्सव को मनाने के लिए हर घर तिरंगा लहरा कर संपूर्ण भारत वर्ष में आजादी का जश्न मनाया जा रहा है।आज बीकानेर में उस्ता समाज विकास कमेटी के द्वारा उस्ता कॉलोनी पीर तलाई में जकरिया मस्जिद के बाहर आजादी का महोत्सव मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उस्ता कॉलोनी निवासियों एवं नन्हे-मुन्ने बच्चों की उपस्थिति में उस्ता समाज की बड़ी मस्जिद के इमाम जनाब अकबर आलम अशरफी साहब की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया।इमाम साहब के द्वारा मुल्क में अमन शांति और भाईचारा कायम रखने की दुआ मांगी गई। स्वतंत्रता दिवस की खुशी में समस्त मोहल्ले वासियों को मिठाई बांँटकर मुबारकबाद दी गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.