बीकानेर

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षा मंत्री डॉ कल्ला का भव्य स्वागत

बीकानेर,14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर लेघा बाड़ी विकास समिति श्रीरामसर वार्ड नं. 3 में शिक्षा मंत्री डॉ.बी.डी.कल्ला का समिति द्वारा भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मक्खन आचार्य व विशिष्ट अतिथि मेघजी पंवार, ओमजी पंवार, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्व.दाउलाल जी आचार्य होलेण्डर साहब के सुपौत्र आनन्द आचार्य व अन्य अतिथितियों द्वारा डॉ.कल्ला का साफा, शॉल व श्रीफल भेंट कर अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ.कल्ला ने मौहल्लेवासियों की मूलभूत समस्याओं को अतिशीघ्र निवारण करने का आश्वासन दिया और 16 अगस्त को जिला प्रशासन को साथ लेकर लेघा बाड़ी की समस्याओं से अवगत करवानें का वादा किया। इस अवसर पर मौहल्लेवासी श्याम टाक, मदन जोशी, कैलाश अग्रवाल, धनजी, मनोज खड़गावत, लालजी टाक, राजेश अ्रवाल, बाबूलाल राजपुरोहित, राजू देवड़ा, बसन्ती थानवी, राधा अग्रवाल के द्वारा डॉ.कल्ला का माला व तिलक लगाकर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.