बीकानेर

राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में 76वां स्वतन्त्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया

बीकानेर,15 अगस्त। राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में 76वां स्वतन्त्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।प्राचार्या डॉ विजयश्री गुप्ता ने ध्वजारोहण किया।जनगणमन का गायन किया गया।फिर प्राचार्या ने सबको सम्बोधित करते हुए पहले स्वतन्त्रता सेनानियों का स्मरण किया।और हमारी उपलब्धियों की चर्चा की।
कहा कि हमारे वैज्ञानिकों ने तेल संरक्षण के क्षेत्र में गर्व करनेवाली उपलब्धि प्राप्त की है।

भारत हर क्षेत्र में विकास करे और विकसित राष्ट्र के रूप में इसकी गणना हो।उन्होंने ब्रेन ड्रेन यानी पढ़े-लिखे के विदेश चले जाने को रोकने की आवश्यकता पर बल दिया।सभी आचार्यों और छात्राओं ने मिलकर वन्दे मातरम् का गायन किया।समारोह में एन सी सी की छात्राओं ने परेड किया।रेंजरिंग की छात्राओं को राज्यपाल सम्मान के सर्टिफिकेट दिये गये।

इसके पश्चात् सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
प्राचार्या डॉ विजयश्री ने स्वरचित देशभक्ति गीत गाया।
डा इन्दिरा गोस्वामी ने स्वरचित ध्वजवन्दना का गायन किया।डा.राधा सोलंकी ने “झण्डा ऊंचा रहे हमारा” का मोहक गायन किया।कार्यक्रम संयोजक डा.रजनीरमण झा ने “विश्व पर भारतीय संस्कृति का प्रभाव” पर उद्‌बोधन दिया।डा.श्रीकान्त व्यास ने “जहां डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा ” गीत की प्रस्तुति दी।कार्यक्रम का सुन्दर संचालन डा. सीमा व्यास ने किया।

कार्यक्रम के पश्चात् सबको मिठाई का वितरण किया गया।
सबने एक – दूसरे को “आजादी का अमृत महोत्सव” की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.