बीकानेर । स्वराज 75 कार्यक्रम आदर्श विद्या मंदिर गंगाशहर मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री धीरज बैद (डायरेक्टर, सिटी ग्रुप, मुंबई) , श्री भरत चोपडा (व्यवसायी एवं प्रबंध समिति सदस्य) ,श्री जितेंद्र सामसुखा (व्यवसायी ) , श्रीमती महक बैद रहे।
उपरोक्त सभी अतिथि विद्या मंदिर के ही पूर्व छात्र रहे है। भैया बहिनों ने नृत्य, कविता, अभिनय गीत इत्यादि कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी ।भैया धीरज बैद ने बताया कि यहाँ का अध्ययन उनके लिए मील का पत्थर साबित हुआ वे आज जिस मुकाम पर है उसमे आदर्श विद्या मंदिर का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने अपने समस्त गुरुजनो को भी याद करते हुए प्रणाम किया।
भैया भरत चोपडा ने बताया कि जो संस्कार उन्होंने यहाँ से सीखे है वे आज भी उनके जीवन मे काम आते है। बहिन महक ने बताया कि आदर्श विद्या मंदिर का अर्थ ही संस्कार का खजाना है । यहाँ अध्ययन के साथ साथ जो संस्कार दिये जाते है वे अमूल्य है।इस अवसर पर बोर्ड परीक्षा , गृह परीक्षा , गणवेश प्रतियोगिता, बस्ता प्रतियोगिता मे स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहिनों को सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों ने अटल लेब मे भैयाओ द्वारा बनाये गये प्रोजेक्ट्स को देखा ।समिति के सह व्यवस्थापक श्री मूलचंद गहलोत ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर रिद्धकरण जी बैद,मनोज जी कोचर, प्रबंध समिति के सह व्यवस्थापक मूलचंद जी गहलोत, सदस्य नवीन जी सोलंकी, मूलाराम जी थालोड , जिला संस्कार केंद्र प्रमुख रामसुख लाल जी , आशीष डागा, मधुबाला शर्मा, सुनीता डागा , सुमन शर्मा एवं समस्त आचार्य आचार्या , एवं अभिभावक गण, पूर्व छात्र उपस्थित रहे।




