बीकानेर

विभिन्न वन मण्डलों के 87 वन कार्मिक हुए पदोन्नत

विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित

बीकानेर ,17 अगस्त। संभाग के विभिन्न वन मण्डलों में पदस्थापित सहायक वनपाल से वनपाल एवं वनरक्षक से सहायक वनपाल के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। पदोन्नति समिति द्वारा 16 व 17 अगस्त को बैठक आयोजित कर कुल 87 वन कार्मिकों को पदोन्नति दी गई।
संभागीय मुख्य वन संरक्षक जय प्रकाश ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा अनुभव में प्रदान छूट का उपयोग करते हुए विभिन्न वन मण्डलों के 24 सहायक वनपालों को वनपाल के पद पर पदोन्नति दी गई। इसी प्रकार बुधवार को विभिन्न वन गण्डलों के 63 वनरक्षकों को सहायक वनपाल पद पर पदोन्नति दी गई।
संभागीय मुख्य वन संरक्षक अध्यक्षता में हुई समिति की बैठक में उप वन संरक्षक, बीकानेर रंगास्वामी ई. उप वन संरक्षक, चूरू सविता दहिया, उप वन संरक्षक श्रीगंगानगर सुरेश आबुसरिया, उप वन संरक्षक, हनुमानगढ करण सिंह काजला, उप वन संरक्षक वीरेन्द्र सिंह जोरा, उप वन संरक्षक दिलिप सिंह, उप वन संरक्षक डॉ. सुनील कुमार गौड़ उपस्थित रहे। विभागीय पदोन्नति पर कार्मिकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.