
जयपुर। आज सुबह पुजारी द्वारा खुद को आग लगाने की सूचना प्राप्त हुई है।पुजारी नेेेेेेे मंदिर विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष के घर के बाहर जाकर खुद को आग लगा ली जिससे वह 60 फ़ीसदी झुलस गए।आत्मदाह करने वाले पंडित शंकर विहार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के पुजारी हैं।
आग की सूचना मिलने पर पंडित का परिवार मौके पर पहुंचा एवं पंडित को बचाने का प्रयास किया। फिलहाल पंडित का इलाज एसएमएस अस्पताल की बर्न यूनिट में चल रहा है।घटना की जानकारी मिलने पर मुरलीपुरा थाना पुलिस एवं एडिशनल डीएसपी राम सिंह मौके पर पहुंचे।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल टीम को बुला लिया एवं घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
अस्पताल में भर्ती पंडित गिर्राज शर्मा ने बताया कि 5-6 लोग कई समय से उनको परेशान कर रहे हैं।वे चाहते हैं कि पंडित एवं उनका परिवार यहां से चला जाए। इस दर्दनाक घटना के बाद संत समाज में रोष व्याप्त है। यदि अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो संत समाज उग्र आंदोलन कर सकता है।




