बीकानेर

जनता प्याऊ के पीछे स्थित बाबा रामदेव मंदिर में हुआ भव्य जागरण एवं महा प्रसादी

बीकानेर। जनता प्याऊ के पीछे स्थित बाबा चेतन रामसा पीर मंदिर में गत 10 वर्षों की भांति इस वर्ष भी बाबा रामदेव का भव्य जागरण एवं महा प्रसादी का आयोजन संपन्न हुआ। गायक चंद्र प्रकाश ने अपनी सुमधुर आवाज से भक्तों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के प्रभारी गिरिराज जोशी ने बताया कि महा प्रसादी एवं जागरण में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के व्यवस्थापक घनश्याम मारू ने बताया कि हमारी टीम पिछले 10 सालों से लगातार इस आयोजन को कर रही है वही किशन गिरी पुजारी ने बताया कि लोक देवता बाबा रामदेव के भक्त हर साल इस कार्यक्रम का इंतजार करते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.