बीकानेर

अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी: मामला दर्ज

नोखा। कुदसू निवासी एक युवक के खिलाफ दो बहनों के अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने की खबर प्राप्त हुई है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित ने बताया कि कुदसू निवासी युवक पिछले साल भर से अपने मोबाइल नंबर एवं विदेशी व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से उसे और उसके बेटे को फोन पर मैसेज कर रहा है कि उसकी दोनों बेटियों से फोन पर बात करवाएं अन्यथा वह अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर समाज में बदनाम कर देगा।लड़कियों से बात ना करवाने पर उनको जबरदस्ती उठाकर ले जाने की भी धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published.