बीकानेर

डूंगर कॉलेज में एनएसयूआई पर संकट,जिलाध्यक्ष खुद संगठन के विरोध में

बीकानेर। बीकानेर के सबसे बड़े महाविद्यालय डूंगर कॉलेज में एनएसयूआई के लिए संकट के बादल मंडराते हुए नजर आ रहे हैं जहां संगठन के जिला अध्यक्ष सुंदर बेरड़ खुद विरोध में खड़े हो गए हैं। आरोप है कि डूंगर कॉलेज में टिकट वितरण के लिए दिल्ली से हस्तक्षेप हुआ है जो सहन नहीं किया जाएगा। आज दोपहर तक बेरड अपनी तरफ से नया प्रत्याशी तय करेंगे एवं उसे जीत दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे।
गौरतलब है कि एनएसयूआई ने बीए थर्ड ईयर के विद्यार्थी हरि राम गोदारा को टिकट दिया है सोमवार शाम एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के साथ राम मंदिर में हुई बैठक में बेरड ने कहा कि हम किसी भी स्थिति में उस प्रत्याशी के साथ खड़े नहीं रहेंगे। दिल्ली से टिकट तय नहीं होंगे बल्कि कॉलेज की छात्र तय करेंगे कि उनका अध्यक्ष प्रत्याशी कौन होगा?
जिलाध्यक्ष के बगावती तेवर के बाद डूंगर कॉलेज में एनएसयूआई परेशानी में आ गई है। अगर एनएसयूआई के वोट दो हिस्से में बँटते हैं तो कहीं ना कहीं इसका सीधा लाभ एबीवीपी प्रत्याशी को मिल सकता है। वही बेरड और उनके समर्थकों का कहना है कि वह अपने प्रत्याशी को हर हाल में जीत दिलाएंगे। मीटिंग में बड़ी संख्या में पहुंचे युवाओं ने बेरड का समर्थन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.