
टाइम्स ऑफ़ समाचार,बीकानेर।
संपूर्ण प्रदेश में 26 अगस्त को छात्र संघ के चुनाव होने जा रहे हैं इसी के संदर्भ में 22 अगस्त को छात्र संघ प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल किए गए परंतु प्रदेश के कई महाविद्यालयों में एक ही नामांकन दाखिल होने के चलते कई जगह निर्विरोध अध्यक्ष बनाए गए। बीकानेर शहर के बिन्नानी कन्या महाविद्यालय में एनएसयूआई छात्र संघ से बी.ए. फाइनल की छात्रा डिंपल राठी को अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया। महाविद्यालय की एनएसयूआई छात्रसंघ पूर्व अध्यक्ष प्रियंका पुरोहित ने बताया कि नामांकन दाखिल करने में डिंपल राठी के अलावा कोई अन्य नामांकन दाखिल ही नहीं हुआ इसलिए डिंपल राठी को निर्विरोध अध्यक्ष बनाया गया है। डिंपल राठी ने राजकुमार व्यास,के लाल व्यास, सुमित बिस्सा,शिबू व्यास सहित सभी पार्टी कार्यकर्ता एवं सहपाठियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

डिंपल राठी निर्विरोध छात्र संघ अध्यक्ष




