
टाइम्स ऑफ़ समाचार,बीकानेर।
जनता प्याऊ स्थित कोडमदेसर भैरूनाथ मंदिर में आज गुरुवार,25 अगस्त को कोडमदेसर भैरूनाथ के भव्य जागरण का आयोजन रखा गया है जिसमें नवदीप बीकानेरी एवं मास्टर नानू एंड पार्टी अपनी स्वर लहरियां प्रस्तुत करेंगे। श्रीराम पान भंडार के संचालक लालचंद गहलोत ने बताया कि बाबा भैरूनाथ की भव्य पूजा-अर्चना, श्रृंगार के बाद छप्पन भोग का प्रसाद लगाया जाएगा। अशोक गहलोत,जितेंद्र गहलोत,दिलीप गहलोत,शिवदयाल सोलंकी,रतन स्वामी,विक्रम सांखला रवि गहलोत एवं टीम द्वारा इस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कोडमदेसर निजधाम का प्रतिरूप भी जागरण के मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा।





