Featured

जल्द शुरू होने वाली है लग्जरी ट्रेन “पैलेस ऑन व्हील्स”

जल्द शुरू होने वाली है लग्जरी ट्रेन “पैलेस ऑन व्हील्स”

लग्जरी ट्रेन ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ में सफर का मजा लेने का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है।2 साल बाद इस लग्जरी ट्रेन को फिर से शुरू किया जा रहा है।कोविड काल से बंद पड़ी यह ट्रेन अगले महीने से पटरियों पर दौड़ती हुई नजर आएगी।राजस्थान पर्यटन विकास निगम सितंबर के अंत तक इस ट्रेन को शुरू कर देगा। 8 दिन में यह रेल करीब 3000 किलोमीटर की यात्रा तय करेगी। पहली ट्रिप की सभी सीटें बुक हो चुकी है। आरटीडीसी के माध्यम से 200 से ज्यादा पैसेंजर की बुकिंग हो चुकी है। आगामी ट्रिप के लिए ऑनलाइन बुकिंग खोल दी गई है।शनिवार को कैबिनेट ने भी इसकी मंजूरी दे दी है।

आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ की मौजूदगी में पर्यटन भवन में शुक्रवार को बैठक हुई जिसमें ट्रेन के संचालन पर चर्चा की गई अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन के रिनोवेशन का काम चल रहा है जो कि 20 सितंबर तक पूरा होने का अनुमान है रेलवे से भी सभी तरह की क्लीयरेंस मिल चुकी है संभावित है कि सितंबर के आखिरी सप्ताह में ट्रेन को पहली ट्रिप के लिए रवाना कर दिया जाएगा। इस ट्रेन से यात्रियों को राजस्थान के अलग-अलग पर्यटन स्थलों पर ले जाया जाएगा।

इस लग्जरी ट्रेन में पांच सितारा होटल की तरह लग्जरी कमरे एवं डीलक्स कमरों जैसी सुविधाएं हैं। इसमें टीवी इंटरनेट सहित तमाम सुविधाएं उपलब्ध है। कोच में पर्यटकों को हेरिटेज सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा। ट्रेन में लग्जरी रूम के अलावा स्पा,जिम एवं रेस्टोरेंट की सुविधा उपलब्ध है। ट्रेन में बने दो रेस्टोरेंट में इंडियन फूड के साथ-साथ राजस्थानी,मुगलाई,चाइनीज,थाई और मैक्सिकन फूड की रेंज उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.