Featured

बीकानेर: युवक ने अपने सिर पर मारी गोली,रात पीबीएम में हुई मौत

बीकानेर। सर्वोदय बस्ती में मंगलवार को एक युवक ने अपने सिर पर गोली मार ली । युवक को बेहोशी की हालत में पीबीएम हॉस्पिटल भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद नयाशहर थाने के सीआई गोविंदसिंह चारण और सीओ सिटी दीपचंद मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। इसके बावजूद पुलिस सभी पहलुओं से जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान छगन सिंह पुत्र भैरू सिंह निवासी सर्वोदय बस्ती के रूप में हुई है। मृतक के पास बंदूक कहां से आई और उसने खुद को गोली क्यों मारी। यह सवाल पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है । छगन सिंह की मौत के बाद उसका शव हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.