
जलापूर्ति: दो दिन में सुधर सकते हैं हालात
बारिश के कारण बिगड़ा जलापूर्ति का शिड्यूल संभवतया 2 दिन में पहले की तरह हो जाएगा।जलदाय विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन दिनों नमी के कारण केबल,पैनल आदि में फाल्ट सहित कई दिक्कतें बार-बार आ रही है।अधिशासी अभियंता विजय वर्मा का कहना है कि इन परिस्थितियों के बाद भी 70 एमएलडी पानी का प्रोडक्शन हर दिन हो रहा है।यूं कहें तो हर दिन पानी की आपूर्ति पूरी हो रही है।




