बीकानेर

लंपी स्किन: गौ सेवा करने वाले संगठनों को टाइम्स ऑफ समाचार करेगा सम्मानित

टाइम्स ऑफ़ समाचार,बीकानेर।

छोटा काशी कहे जाने वाले बीकानेर में नर सेवा नारायण सेवा के साथ-साथ गौ सेवा भी प्राथमिकता से की जाती है। जहां सुबह-शाम भोजन बनाते समय माताएं-बहने पहली रोटी गौ माता के लिए रखती है,ऐसी बीकानेर की संस्कृति पर गर्व महसूस होता है।आज के इस आधुनिकता के दौर में जहां एक तरफ लोग अंधी दौड़ का हिस्सा बने हुए हैं वही बीकानेर के युवा एवं संगठन निःस्वार्थ भाव से गौ सेवा में लगे हुए हैं। युवा दिन-रात गौ सेवा कर रहे हैं कहीं क्वारंटाइन सेंटर बनाकर गायों को इलाज दिया जा रहा है तो कहीं गायों को आयुर्वेदिक औषधि युक्त लड्डू दिए जा रहे हैं। ऐसे पुनीत कार्य करने वाले गौ भक्तों को टाइम्स ऑफ़ समाचार परिवार सम्मानित करेगा।

यदि आप अथवा आपके आस-पास लम्पी स्किन डिजीज के क्षेत्र में गौ सेवा करने वाले युवा है तो आप नीचे दिए गए व्हाट्सएप नंबरों पर इसकी जानकारी दे सकते हैं :-

टाइम्स ऑफ़ समाचार

9660957499

Leave a Reply

Your email address will not be published.