
पीबीएम हॉस्पिटल में 4 नए दवा वितरण केंद्र खुलेंगे
पीबीएम हॉस्पिटल जाने वाले मरीजों को निशुल्क दवा वितरण केंद्र पर दवा लेने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हृदय रोग,कैंसर,बच्चा एवं ईएनटी विभाग में इसी सप्ताह में एक एक दवा वितरण केंद्र और खोल दिए जाएंगे। चार नए दवा वितरण केंद्र खुलने से करीब 1000 मरीजों को रोजाना फायदा मिलेगा।
पीबीएम अधीक्षक डॉ सैनी ने बताया कि राज्य सरकार ने 36 दवा वितरण केंद्र स्वीकृत किए हैं जिनमें से चार दवा केंद्रों को आगामी एक सप्ताह में खोल दिया जाएगा।शेष की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि मरीजों की ज्यादा भीड़ को देखते हुए इन नए दवा वितरण केंद्र को खोला गया है जिनमें सिर्फ ओपीडी मरीजों को ही दवाइयां दी जाएगी।




