बीकानेर

युवक की हत्या का मामला: युवक को मारकर सड़क पर फैंकने वाले तीन और युवक गिरफ्तार

युवक की हत्या का मामला: युवक को मारकर सड़क पर फैंकने वाले तीन और युवक गिरफ्तार

बीकानेर। कालू-सहजरासर मार्ग पर एक युवक की हत्या करके शव को सड़क के किनारे फेंक कर जाने के मामले में पुलिस ने 3 युवकों को गिरफ्तार किया। तीनों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया गया,जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

4 अगस्त को शिफ्ट कार में चार अज्ञात युवकों कालू निवासी युवक का अपहरण किया एवं हत्या करके शव को सड़क के किनारे फेंक कर चले गए। 5 अगस्त को सुबह राहगीरों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। हालांकि पुलिस को रात में ही अपहरण की सूचना दी गई थी परंतु पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इस मामले की जांच सीओ लूणकरणसर नारायण कुमार बाजिया को सौंपी गई।

जांच में पुलिस को कुछ लोगों के इस घटनाक्रम में शामिल होने के संकेत मिले। इसी आधार पर पुलिस ने अब तक 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में अपराधियों को पता लगाने एवं धरपकड़ करने में कालू थाना हेड कांस्टेबल उमेद सिंह की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published.