
उर्स के मुबारक मौके पर उस्ता समाज की प्रतिभाओं का होगा सम्मान
बीकानेर। उस्ता कॉलोनी में मनाए जाने वाले हजरत बहाउद्दीन जकरिया मुल्तानी के सालाना उर्स के मौके पर उस्ता समाज प्रतिभा सम्मान समारोह 4 सितंबर, रविवार को प्रातः 10:00 बजे होने जा रहा है। आयोजन कमेटी ने बताया कि इस वर्ष बोर्ड की परीक्षाओं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थियों, अन्य क्षेत्रों में समाज का नाम गौरवान्वित करने वाले युवाओं एवं 2010 के बाद सरकारी सेवा में चयनित होने वाले व्यक्तियों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा।




