राजस्थान

दीवार ढहने से तीन मजदूर दबे: एक महिला की मौत,दो की हालत गंभीर

दीवार ढहने से तीन मजदूर दबे: एक महिला की मौत,दो की हालत गंभीर

सिरोही। रोहिडा थाना क्षेत्र के वासा गांव में बुधवार शाम को एक जर्जर दीवार ढहने से एक महिला श्रमिक की मौत हो गई वहीं दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही। घटना की सूचना मिलते ही पिंडवाड़ा तहसीलदार एवं रोहिडा पुलिस मौके पर पहुंची एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिंडवाड़ा एसडीएम हंसमुख कुमार ने बताया कि रोहिडा के वासा गांव में एक जर्जर दीवार को श्रमिक गिराने का काम कर रहे थे। अचानक से दीवार मजदूरों के ऊपर गिर गई जिससे अफरा तफरी का माहौल बन गया। दीवार गिरनेे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दीवार गिरने से वासा निवासी 40 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई वहींं दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.