बीकानेर

ऊर्जा मंत्री भाटी दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को बीकानेर आएंगे

बीकानेर, 01 सितम्बर। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर बीकानेर आएंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
ऊर्जा मंत्री शुक्रवार को प्रातः 11 बजे देशनोक में नगर पालिका द्वारा निर्मित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे।
भाटी शनिवार को कोलायत में प्रातः 11 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर मंे साइंस एवं कॉमर्स ब्लॉक के शिलान्यास कार्यक्रम तथा दोपहर 12.15 बजे राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीकोलायत के नवीन भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.