बीकानेर

राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष 27 को आएंगे

राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष 27 को आएंगे

बीकानेर, 17 सितंबर। राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री खिलाड़ी लाल बैरवा 27 सितंबर को प्रातः 7 बजे जयपुर से रवाना होकर दोपहर 12:30 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। बैरवा दोपहर 2:30 बजे सर्किट हाउस में अनुसूचित जाति के उत्थान एवं अधिकारों के लिए जिले में कार्यरत संघों, सामाजिक संगठनों, एनजीओ और अनुसूचित जाति के लोगों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक लेने के पश्चात सायं 4 बजे श्रीगंगानगर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.