बीकानेर

जीवन का आधार वृक्ष- जिला प्रमुख

बीकानेर 1 सितंबर। वृक्ष देव तुल्य है एवं इनका संरक्षण हमारा नैतिक कर्तव्य है। ऑक्सीजन की मारामारी में वृक्ष हमारे लिए ईश्वर का स्वरूप है और प्रत्येक युवा को आगे आकर इस अभियान में भागीदारी निभानी चाहिए।
जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल ने लूणकरणसर की भादवा ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत 35 बीघा क्षेत्र में विकसित हो रहे चारागाह भूमि विकास कार्य वृक्षारोपण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने प्रत्येक घर में पौधारोपण अभियान को आगे बढ़ाने की बात कही व चारागाह में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया व ग्वार पाठे के पोधों को संरक्षण की आवश्यकता जताई।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता ई जी एस धीर सिंह गोदारा ने चारागाह की जानकारी देते हुए सामाजिक संस्थाओं को पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में भागीदारी निभाने का आह्वान किया व पौधारोपण के समय ध्यान में रखी जानी वाली तकनीकी जानकारी दी और पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता ओम प्रकाश नैन ने चारागाह विकास के कार्यो को पशु धनसम्पदा हेतु आवश्यक व उपयोगी बताया व पौधों की सुरक्षा की बात कही। एफ ई एस के प्रतिनिधि पुष्कर राज,ज़िला समन्वयक आई ई सी गोपाल जोशी ,ग्राम रोजगार सहायक भंवर मेघवाल ,रामकिसन प्रजापत व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.