Featured बीकानेर

सियाणा भैरव पैदल यात्रियों का जत्था रवाना,जगह-जगह बाबा भैरूनाथ के जय कारे-देखें वीडियो

बीकानेर। बीकानेर में मेलों का मौसम अब परवान पर चढ़ चुका है।बीकानेर से सैकड़ों की संख्या में पैदल यात्रियों का जत्था आज सियाणा भैरव नाथ मंदिर के लिए रवाना हुआ। रास्ते में जगह-जगह पर पैदल यात्रियों के लिए चाय कॉफी,पकौड़ी,नाश्ता,पान और आइसक्रीम की सेवाएं दी जा रही है।कहीं मेडिकल की सेवाओं के माध्यम से पैदल यात्रियों को राहत पहुंचाई जा रही है। 2 सालों से मेले ना होने के कारण इस बार पैदल यात्रियों की संख्या कुछ ज्यादा दिखाई दे रही है। भैरूनाथ के जयकारों से पैदल यात्रियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया है सेवार्थी जगह-जगह पर पैदल यात्रियों को रोक रोक कर मनवार कर रहे हैं। देखें वीडियो:-

Leave a Reply

Your email address will not be published.