
बीकानेर। सेरूणा के पास एक दर्दनाक हादसा होने की सूचना प्राप्त हुई है। सेरूणा से पूनरासर के बीच मोटरसाइकिल सवार तीन श्रद्धालुओं को सामने से आ रही बस ने टक्कर मारी थी । इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है । प्राप्त जानकारी के अनुसार बीकानेर के 3 श्रद्धालु मोटरसाइकिल से पूनरासर रवाना हुए । सेरूणा से पूनरासर के बीच मोटरसाइकिल एक सामने से आ रही बस से टकरा गई । एक युवक की मौके पर तथा सेरूणा पीएचसी लाते समय रास्ते में एक घायल की मौत हो गई। दुर्घटना में घायल एक अन्य युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई । घटनास्थल पर सेरूणा थाने के एएसआई राजकुमार अपनी टीम के साथ पहुंच गए है।




