बीकानेर

युवक की हत्या के बाद भीड़ ने नेशनल हाईवे को किया जाम

युवक की हत्या के बाद भीड़ ने नेशनल हाईवे को किया जाम

श्री डूंगरगढ़ के तोलियासर में एक युवक की हत्या के बाद आक्रोशित भीड़ ने शनिवार को कस्बे से गुजर है नेशनल हाईवे को जाम कर दिया हालांकि पुलिस की सख्ती के बाद जाम को खोल दिया गया।

गौरतलब है कि शुक्रवार रात एक युवक की तीन चार युवकों ने मिलकर चाकू मारकर हत्या कर दी। इसी मामले में पुलिस ने 3 युवकों को राउंडअप भी किया है लेकिन मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से पूरे कस्बे में भारी आक्रोश है।

मृतक कालू बास मोहल्ले में रहता था। युवक तोलियासर भेरुजी मेले में दर्शन के लिए जा रहा था। रास्ते में कुछ युवकों ने चाकू घोप कर उसकी हत्या कर दी। घटना का पता चलने के बाद कस्बे में रोष व्याप्त है। सुबह थाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध किया। बाद में लोग बाजार पहुंच गए या दुकानें भी बंद करवा दी। दोपहर 12:00 बजे तक बाजार बंद करवाने के बाद आक्रोशित लोग हाईवे पर पहुंच गए एवं हाईवे को जाम कर दिया। काफी देर नेशनल हाईवे बंद होने से पुलिस ने सख्ती दिखाई और मौके पर पहुंचकर लोगों को हटाया अब रास्ता खोल दिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.